पेटीएम अकाउंट कैसे बनाये; Paytm ID कैसे बनाते है (2026)

आजकल Paytm का यूज़ काफी होने लगा है, क्यों की Paytm से हम बहुत से ऐसे काम कर सकते है जिनके लिए हमें अपना काफी सारा टाइम और पैसा देना पड़ता है| Paytm की मदद से आप घर बैठे बिजली, पानी, गैस आदि का बिल भर सकते है, Mobile व DTH का रिचार्ज कर सकते है।

किसी बिमा की किस्त भर सकते है, Movie टिकट बुक कर सकते है, कुछ कॉलेज और इंस्टीटूड की फीस भर सकते है| पर इन सब को यूज़ करने से पहले आपको Paytm पर Account बनाना होता है, यहाँ आप यही सीखेंगे की Paytm Account Kaise Banaye.

Paytm क्या है? (What is Paytm) 

शुरुआती दिनों में Paytm एक Indian e-commerce Payment System होने के साथ एक e-wallet था, पर आज ये एक Payments Bank और एक e-commerce Shopping प्लेटफार्म भी है, जहा आप अपनी जरूरत का सारा सामान खरीद सकते है, इसमें  किराने (Grocery) का सामान भी शामिल है|

Paytm को 2010 में Vijay Shekhar Sharma द्वारा बनाया गया, इसके आलावा ये App 10 भाषाओ में उपस्थित है| Paytm की मदद से पैसो का लेन-देन काफी तेज और आसानी से हो जाता है, Paytm ने India को Digital बनाने में काफी योगदान दिया है|

Paytm Account कैसे बनाये

Paytm Account Banane के लिए सबसे पहले आपको Paytm Mobile App को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना है| Install करने के बाद जब आप App को ओपन करोगे तोह आपको भाषा सेलेक्ट करनी है, Paytm 10 भाषाओ में उपस्थित है|

अब आपको नया अकाउंट बनाने के लिए Create a New Account पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको वो नंबर डालना है जिस पर आप Paytm Account बनाना चाहते हो| नंबर डालने के बाद आपको Password डालना होता है और उसके बाद यदि आप चाहे तोह अपना Email ID डाल सकते है, लेकिन जरुरी नहीं है|

Password डालते समय आपको कुछ बातो का ध्यान रखना है, जैसे की आपका पासवर्ड मजबूत होना चाहिए, आपका Paytm Password में कम से कम 6 अक्सरो का होना चाहिए जिसमे 1 अंक भी शामिल हो| जैसे की Logicaldost34

इस स्टेप में आपने जो Mobile Number डाला था उसे वेरीफाई करना है, इसके लिए आपके मोबाइल नंबर पर Paytm की तरफ से एक OTP कोड मिलेगा जिसे आपको यहाँ डालना है|

इतना करते ही आपका Paytm Account तैयार है, अब आप इसमें अपने Bank Account से पैसे Add करके यूज़ में ले सकते है| Paytm में आप अपने Bank Account को BHIM UPI से भी कनेक्ट कर सकते है जिससे आप फ़ास्ट ट्रांसेक्शन और अपना बैंक बैलेंस चेक कर पाओगे|

हालांकि आपका अकाउंट अब बन चूका है लेकिन इसे अच्छे से यूज़ करने के लिए आपको अपनी Profile को edit करना होता है|

Profile को edit करने पर जब कभी कोई दूसरा इंसान आपको पैसे भेजता है तोह उसे ये कन्फर्म करने में बहुत ही आसानी रहती है की ये आपका ही अकाउंट है, क्यों की जब सामने वाला वयक्ति आपके नंबर डालता है तोह उसे आपकी Photo और नाम दिखाई देता है|

पहले तीन लाइन और बाद में Edit Profile के ऑप्शन पर क्लिक करके आप इस सेक्शन तक पहुंच सकते है और यहाँ जैसे Facebook पर फोटो अपलोड करते है वैसे अपनी फोटो और नाम डाल सकते है|

वही अगर आपको Paytm मे अपना Bank Account खोलना है या आप Paytm वॉलेट मे पैसे रखना चाहते है है तो आपको KYC करवानी पड़ेगी, इस पोस्ट मे अच्छे से बताया गया है की Paytm KYC कैसे करे

उम्मीद करता हु Paytm Account कैसे बनाना है आपने अच्छे से जान लिए, यदि आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से मुज तक जरूर पहुचाये|

Leave a Comment